दक्षिणी लेबनान में स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई है जहां हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच संघर्ष जारी है. इस बार युद्ध में इजराइल ने पूरी ताकत झोंक दी है. इजराइल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, कुदस फोर्स के सदस्यों और डिप्लोमैट्स को निशाना बनाने का फरमान जारी किया है. इसके परिणामस्वरूप, लगभग 100 से अधिक ईरानी व्यक्तियों को रशिया की मदद से लेबनान से निकाला गया है जिनमें 17 डिप्लोमैट्स शामिल हैं.