उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सराफा व्यापारी की दुकान पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और गहने खरीदने की बात करते हुए दुकानदार को बातचीत में उलझा लिया. मौका मिलते ही वे कीमती गहनों से भरा पूरा बॉक्स लेकर फरार हो गए.