जनपद रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को दिनदहाड़े हुई वकील की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस जांच के बाद सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बुधवार को अधिवक्ता फारूख जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे. बताया गया कि उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं और फारूख उनसे मिलने गए थे. इसी दौरान कार्यालय में ही काम करने वाले आरोपी असगर अली से उनकी कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई. आरोप है कि गुस्से में आकर असगर अली ने अधिवक्ता फारूख पर गोली चला दी. मृतक परिवार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.