राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी हर बड़े ताकतवर देश को रोज कुछ ना कुछ गाली दें, और वे देश हमारे ऊपर हमले करें. इससे यह स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी को देश के सामने आने वाली समस्याओं की परवाह नहीं है बल्कि वे केवल अपनी राजनीतिक दुकान चलाने में लगे हैं.