राजस्थान के टोंक में एक पिता ने अपनी इकलौती बेटी की बिंदौरी बेटों की तरह धूमधाम से निकाली. दुल्हन मुस्कान सोनी सजी धजी बग्घी पर सवार हुईं. इसके बाद बिंदौरी शहर के मुख्य बाजार से निकाली गई. इसमें परिवार की महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर जमकर नृत्य किया. वहीं मुस्कान ने बग्घी पर बैठने से पहले लड्डू गोपाल की प्रतिमा के साथ नृत्य किया.