राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में फलोदी जिले की ग्राम पंचायत कानासर में तैनात जूनियर असिस्टेंट शुभकरण छींपा के पांच ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां उजागर हुई हैं. जांच में सामने आया कि 15 साल की सरकारी सेवा में उसकी कुल वैध आय लगभग 17 लाख रुपये रही, जबकि सर्च के दौरान दो किलो सोना, तीन किलो चांदी, 75 लाख रुपये कैश, पांच मकान, 17 हेक्टेयर कृषि भूमि और कई प्लॉट्स के दस्तावेज मिले हैं.