छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है, जहां एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब साहू ने शाम करीब 7 बजे इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया.