तरन तारन जिले में हुई एक घटना ने सभी को चौंका दिया है जिसमें एकतरफा प्यार ने जानलेवा रूप ले लिया. मृतक लड़की संदीप का नाम सामने आया है जबकि आरोपी प्रिंस उसी कक्षा का छात्र है.बताया गया है कि क्लास में बहस के दौरान आरोपी ने बंदूक निकाली और गोली चला दी. यह सवाल भी उठ रहा है कि बंदूक क्लास में कैसे लाई गई.