पुणे में नशीले पदार्थों के खिलाफ सांगवी पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गिरफ्तार आरोपी गणेश चव्हाण से की गई गहन पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा और तेज कर दी है.