दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता को एक बहुत बड़ी सौगात दी है. इससे दिल्ली में यात्रा करना बेहद आसान हो जाएगा. रोजाना हजारों लोग दिल्ली से मेरठ तक सफर करते हैं और अब यह रास्ता और भी सुगम हो जाएगा. इस नई सुविधा से लोगों का समय और मेहनत दोनों बचेंगी. यह कदम दिल्ली के यातायात को बेहतर और आरामदायक बनाएगा.