भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी ने ग्राफ्टिंग तकनीक से खेती की लागत घटाने और सीमित संसाधनों में अधिक उत्पादन हासिल करने का सफल प्रयोग किया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे स्मार्ट फार्मिंग का भविष्य बताया. वैज्ञानिकों ने दो अलग प्रजातियों के पौधों को जोड़कर कमाल किया है. पोमेटो में टमाटर और आलू को ग्राफ्ट किया गया जिसमें ऊपर टमाटर के लाल फल लगते हैं नीचे जड़ों में आलू उगते हैं.