प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि विश्व में हो रहे कई तनावों के बीच भारत की सोच हमेशा स्पष्ट और मजबूत रही है. भारत ने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने की बात कही है और विभिन्न परस्थितियों में संघर्ष से बचाव पर जोर दिया है. भारत का यह दृष्टिकोण वैश्विक शांति के लिए आवश्यक है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामंजस्य बनाने में मददगार साबित होता है. भारत की नीति संघर्ष को बढ़ावा नहीं देती बल्कि संवाद और समझ को प्राथमिकता देती है.