पटना के जेपी गंगा पथ स्थित मरीन ड्राइव पर चलती बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई. घटना कुर्जी घाट के पास हुई, जहां देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन जलकर खाक हो गया. कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.