पाकिस्तान जंग के बीच बिचौलिया बनने के लिए तीन ताकतवर देशों सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की को आमंत्रित कर रहा है. इस बैठक की मेजबानी पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होगी, जहां क्षेत्रीय हालात और विभिन्न मुद्दों पर गहराई से चर्चा होगी. उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाकदार ने इन देशों को निमंत्रण दिया है. पहले यह बैठक तुर्की में आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसका स्थान पाकिस्तान बदल गया है.