बजट सत्र के नौवे दिन की शुरुआत विपक्षी सांसदों के हंगामे से हुई. विपक्ष ने राहुल गांधी को बोलने देने की मांग को लेकर जोरदार विरोध जताया. लोकसभा स्पीकर ने प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखने की सलाह दी, लेकिन विपक्ष के नेता इस पर नहीं माने और हंगामा जारी रखा. इसके बाद संसद दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.