ग्रेटर नोएडा में एक पिता की परेशानी को प्रशासन ने 24 घंटे में दूर कर दिया. खानपुर गांव के रहने वाले अनिल भाटी अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे, लेकिन समारोह के लिए जरूरी 20 कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे. लगातार प्रयास के बाद भी जब समाधान नहीं मिला तो उन्होंने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई.