मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते नेटो ने इराक से अपने कर्मचारियों को अस्थाई रूप से हटा लिया है. इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सईद अल जशी के अनुसार यह कदम क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखकर उठाया गया है. वर्तमान हालात में सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.