महाराष्ट्र में मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक दिन पहले रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई थी. यहां के 'अनमोल टॉवर' नामक इमारत की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों के कारण एक भीषण विस्फोट हो गया. यह हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग पार्टी की सजावट के लिए गुब्बारे लेकर लिफ्ट के जरिए ऊपर जा रहे थे. इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. इस हादसे के दौरान लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग मामूली रूप से घायल हो गए, घटना 2 फरवरी की रात की है. सवाल ये है कि भला गुब्बारों से आग कैसे लग सकती है.