आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का दुख खत्म ही नहीं हो रहा है. इसी बीच एक और बुरी खबर आई है कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अभी कुछ और समय तक एमएस धोनी के बिना खेलना होगा. फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज अभी भी अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं.