पश्चिम एशिया के संघर्ष के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में एक गंभीर मिसाइल हमला हुआ है. शनिवार की रात अमेरिका और इजरायल ने शहर के दो बड़े तेल डिपो और रिफाइनरी पर मिसाइल दागी. इस हमले के बाद आग लग गई और काला जहरीला धुआं आसमान में फैल गया जो इलाके में घना अंधेरा भी पैदा कर रहा है. इस हमले में चार लोगों की मौत हुई है.