उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक दारोगा भीख मांग रहे दिव्यांग की पिटाई कर रहा है. इस दौरान दिव्यांग खुद को बचाने के लिए दारोगा से गुहार लगाते रहा, बावजूद इसके दारोगा नहीं माना और लाठी से पीटता रहा. इस पूरे वाकये का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया. मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है.