प्रयागराज में नाबालिग लड़की का अपहरण कर आईवीएफ सेंटर में ओवा एक्सट्रैक्शन (अंडाणु चुराने) कराने का सनसनीखेज सामने आया है. मामला प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पूरी साजिश में शामिल 4 महिलाओं और एक पुरुष समेत 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.