भोपाल में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर बंद रहे. शहर में 4 हजार से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जबकि पूरे मध्य प्रदेश में 40 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोरों ने हड़ताल में हिस्सा लिया. देशभर में करीब 12 लाख केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में शामिल हुए.