महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख स्थानों पर एंटी रोमियो और गुंडा दमन दल को संयुक्त रूप से तैनात किया गया है. इस अभियान में महिला कांस्टेबल सक्रिय रूप से संदिग्धों की पहचान कर रही हैं. जो व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं उन्हें एक चेतावनी दी जाती है और कार्रवाई न करने पर वैधानिक प्रावधानों के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है.