मैनपुरी जिले से रिश्तों और सामाजिक तानों की वजह से हुई दोहरी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना बरनाहल क्षेत्र के फूलापुर गांव में एक दंपति को ताना मारना इतना भारी पड़ गया कि उन्हें इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. मृतक दम्पति के पड़ोसी ने उनके एक रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या व लूट की घटना को अंजाम दिया.