महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी. आरोप है कि 25 अप्रैल 2023 को बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को मिल्कशेक में जहर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. उस समय इसे आकस्मिक मृत्यु माना गया और मामला दब गया.