उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को बाराबंकी में ठिकाने लगाने की कोशिश की और खुद लखनऊ लौट आया. पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने आईजीआरएस पर बेटी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कर दी.