मेयेदेर रात दॉख़ोल. यानी लड़कियों की रात. 14 अगस्त की रात को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आंदोलनकारी छात्रों का एजेंडा कुछ ऐसा ही था. बलात्कार और क़त्ल की वारदात से गुस्साई लड़कियां इस रात अपनी बात रखने वाली थी लेकिन इससे पहले कुछ ऐसा हो गया, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी.