उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ‘गुरुदेव पैलेस टॉकीज’ में फिल्म देखने आई युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना ने हंगामा खड़ा कर दिया. आरोपी को उसकी हरकत का खामियाजा सिनेमाहॉल के बाहर भुगतना पड़ा, जहां सबसे ज्यादा मारपीट युवती के पिता ने की. मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, टॉकीज के अंदर फिल्म ‘धुरंधर टू’ का शो चल रहा था.