कानपुर में जिस रईसजादे ने लैंबोर्गिनी कार से लोगों को कुचला था, उसे थाने में 'वीआईपी ट्रीटमेंट' देने का आरोप लगा है. पुलिसवाले उसकी गाड़ी को कवर से ढकते नजर आए. वहीं आरोपी के साथ मौजूद बाउंसर पब्लिक से अभद्रता करते दिखे. फिलहाल बवाल बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. इस बीच जांच के लिए पुलिस की टीम शिवम के घर पहुंची लेकिन परिवार ने दरवाजा तक नहीं खोला.