बिहार के भभुआ शहर में एक रेस्टोरेंट के खाने ने परिवार को तबाह कर दिया. भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाए गए मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने के कुछ घंटे बाद 20 साल के विशाल कुमार तिवारी की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई विनायक और दोस्त देवराज गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. सारंगपुर निवासी मार्कंडेय तिवारी के पुत्र विशाल ने सबके साथ रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाया. देर रात उल्टी शुरू हुई और हालत बिगड़ने पर सुबह साढ़े चार बजे उन्हें भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया.