झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने चार युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि गांव के दबंग युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे. उन्होंने उसे रास्ते से पकड़ भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन अपने साथ भोपाल ले गए.