गाजा के रफाह शहर की एक सुरंग से 6 इजरायली बंधकों की लाशें मिलने के बाद से इजरायल समेत कई देशों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है. इजरायल के कई शहरों में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं. कई जगहों पर पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़पें भी हुई हैं. इजरायल के लोग बड़ी संख्या में अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में अब प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मारे गए बंधकों के परिवारवालों से माफी मांगी है.