इजराइली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अराद शहर में मिसाइल को रोकने में नाकामी के मामले की जांच शुरू हो चुकी है. इजराइली वायुसेना यह पता लगाएगी कि बैलिस्टिक मिसाइल को क्यों रोका नहीं जा सका, जिससे शहर में हमला हुआ. बताया जा रहा है कि मिसाइल को रोकने के लिए दो बार प्रयास किए गए, लेकिन वे असफल रहे. इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अराज पर हुए हमले की पूरी जानकारी प्राप्त की है. इस जांच से मिसाइल रक्षा प्रणाली की कमजोरियों को समझने में मदद मिलेगी.