बेरूत में इजरायल के हमले अब और विस्तार कर रहे हैं. पहले ये हमले मुख्य रूप से हिजबुल्लाह के नियंत्रण वाले दक्षिणी इलाकों तक सीमित थे जहां भारी तबाही चल रही है. लेबनान के अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में 600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग अपनी जान-बचाने के लिए घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं. ईरान के केरमन में भी इजरायली हमले हुए हैं, जहां हवाई अड्डा निशाना बना.