निजार अमीदी इराक के नए राष्ट्रपति बने हैं. उन्होंने कुल 227 वोट हासिल कर जीत हासिल की है. निजार अमीदी दो पूर्व राष्ट्रपतियों के साथ काम कर चुके हैं और उन्होंने युद्ध तथा आर्थिक संकट के समय में कमान संभाली है. यह चुनाव देश में राजनीतिक स्थिरता की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है क्योंकि इराक कई वर्षों से युद्ध और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है.