ईरान ने सऊदी अरब पर हमले की खुली चेतावनी दी है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़ी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका या इजराइल द्वारा हमले की स्थिति में ईरान सप्लाई सेंटर्स और बंदरगाहों को निशाना बना सकता है. सऊदी अरब ने जेद्दाह में अमेरिका के साथ नौसैनिक युद्ध अभ्यास किया है, जिससे ईरान नाराज है.