गल्फ के देशों में ईरान के हमले लगातार जारी हैं. ईरान खासतौर पर खाड़ी क्षेत्र की ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बना रहा है. हाल ही में बहरीन के सिट्रा क्षेत्र में स्थित बेपको एनर्जी रिफाइनरी पर ईरान ने हमला किया है. यह हमला बहरीन के ऊर्जा क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती है. इन हालिया घटनाओं से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठे हैं.