अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर मिश्रित बयान सामने आए हैं. अमेरिका का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत हो रही है जबकि ईरान इसे अस्वीकार करता है. हालांकि, दोनों पक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी है. तेहरान टाइम्स के अनुसार, ईरान ने बातचीत के लिए पांच शर्तें रखी हैं.