78 वर्षीय सुषमा मोघे ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के दीक्षांत समारोह में इतिहास रच दिया. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें मराठी साहित्य में टॉप करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया. रिटायरमेंट के बाद जीवन में आए खालीपन को भरने के लिए मोघे ने एमए की पढ़ाई शुरू की और इस उम्र में भी शानदार प्रदर्शन किया.