अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर जिनेवा में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराकची अपने राजनीतिक और तकनीकी प्रतिनिधि मंडल के साथ जिनेवा पहुंच चुके हैं. यह बैठक परमाणु वार्ता का अंतिम दौर मानी जा रही है जिसमें ईरान का प्रतिनिधि मंडल ओमान के विदेश मंत्री बदर बुसैदी से मुलाकात करेगा. इस चर्चा में प्रतिबंध हटाने तथा परमाणु मुद्दों पर बातचीत होगी.