पुणे में अवैध हथियारों को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कूरियर बॉय, डिलीवरी बॉय और ड्राइवर का काम करने वाले चार लोगों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 9 पिस्तौल, 46 जिंदा कारतूस और 5 मैगजीन बरामद की हैं.