महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नकली नोट बरामद किए हैं. ठाणे क्राइम ब्रांच की कल्याण यूनिट-3 ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 55 वर्षीय सुरेंद्र पांडुरंग पाटील को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी के घर की पांचवीं मंजिल के टेरेस पर चप्पल स्टैंड के पीछे और लिफ्ट डक्ट के रास्ते पहुंचने वाले गुप्त स्थान में हथियार छिपाए गए थे.