बागपत में होली के जश्न के बीच एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, बड़वाद गांव निवासी अमृत शर्मा को उसके दोस्त समीर ने होली की दावत के लिए तितरौदा गांव बुलाया था. अमृत जब गांव पहुंचा तो वह एक चिकन शॉप पर गया. वहीं पर चिकन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद सुहैल, अनस, शौकीन, चिंकू और एक अन्य सुहैल नाम के युवक ने अमृत की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.