अहमदाबाद के सानंद क्षेत्र में पुलिस ने एक फार्म हाउस पर चल रही शराब और हुक्का पार्टी पर छापा मारा. रेड में 43 पुरुष और 38 महिलाएं हिरासत में ली गईं, जबकि मौके से शराब, हुक्का, मोबाइल और 22 लग्जरी कारों समेत 2 करोड़ 91 लाख का सामान जब्त किया गया. पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों के ब्लड सैंपल एफएसएल को भेजे हैं, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.