उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आवारा कुत्तों के हमले की एक और घटना सामने आई है. धानेपुर थाना क्षेत्र के गोरथनिया गांव में सात साल की मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.