कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है. डॉलर की मजबूती, वैश्विक तनाव और तेल कीमतों में उछाल ने बाजार का रुख बदल दिया है. एमसीएक्स से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक गिरावट का असर दिखा, जिससे निवेशकों के लिए स्थिति अनिश्चित बनी हुई है और आगे की चाल पर सभी की नजरें टिकी हैं.