दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किए गए काला जठेड़ी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटरों के पास से एक वीडियो मिला है. वीडियो में गैंगस्टर काला जठेड़ी और लॉरेंस बिश्नोई को एक साथ देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि ये तस्वीर तिहाड़ जेल के अंदर ही ली गई है, जहां काला जठेड़ी इस वक्त कैद है. इससे पहले यहां बिश्नोई भी कैद में रह चुका है.