कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विक्रम सिंह की उसके ही दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. विक्रम बॉम्बे योजना इलाके का रहने वाला था. घटना बुधवार रात करीब सवा नौ बजे की है, जब वह अपने घर के पास एक दुकान के बाहर खड़ा था. इसी दौरान मोहल्ले के आशु, अकरम, राजकुमार और गोलू सहित अन्य युवकों ने उसे घेर लिया और पीछे से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.