सहारनपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे तंजानिया के छात्र की मौत हो गई. हादसा शनिवार दोपहर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हरियाबांस के पास देहरादून–यमुनानगर हाईवे पर हुआ. मृतक छात्र की पहचान 20 वर्षीय कमाल, निवासी दार-ए-सलाम, तंजानिया के रूप में हुई है.